फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फेसबुक पोस्ट में लक्ष्मी का अपमान, बजरंग दल ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कराया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। दीपावली की फेसबुक पोस्ट में मां लक्ष्मी की तस्वीर के अपमान को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता इमरान खान के खिलाफ तिजारा थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बजरंग दल के सह संयोजक जय सिंह सैनी और यशपाल आचार्य ने आरोप लगाया कि इमरान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दीपावली की शुभकामनाओं के साथ ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
शिकायत में कहा गया कि पोस्ट में मां लक्ष्मी की तस्वीर नीचे कोने में थी जबकि ऊपर 25 मुस्लिम पुरुषों की तस्वीरें लगाई गईं। साथ ही इमरान खान की तस्वीर में पैर मां लक्ष्मी की दिशा में दिखाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर धार्मिक मतभेद फैलाने के उद्देश्य से किया गया। बजरंग दल ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि दोषियों को सजा न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
वहीं इमरान खान ने सफाई दी है कि जिस फेसबुक पेज पर यह पोस्ट डाली गई है, वह उनका नहीं है। किसी ने उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वह खुद इस मामले में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं और जांच की मांग की है। फिलहाल तिजारा पुलिस ने पोस्ट की वेरिफिकेशन शुरू कर दी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें