कोसली। नशा मुक्ति टीम की ओर से कस्बे में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है।
विज्ञापन
युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने और खेल, शिक्षा व सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है।