रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बावल पुलिस ने एमपी के जिला दमू गांव ककरा निवासी बालकिशन को 12 बोतल देशी शराब, थाना धारूहेड़ा पुलिस ने सोहना रोड धारूहेड़ा निवासी धर्मेंद्र को 13 बोतल देशी शराब, थाना माॅडल टाउन पुलिस टीम ने मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी बिजेंद्र को 24 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। वहीं, चौकी जगन गेट पुलिस ने नई बस्ती निवासी आरोपी तिलक राज को 13 बोतल देशी शराब, चौकी गोकल गेट पुलिस ने मोहल्ला नई आबादी निवासी आरोपी प्रिंस को 20 बोतल देशी शराब, थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने नारायण विहार धारूहेड़ा निवासी संदीप को 10 बोतल देशी शराब व सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गांव ढाकिया निवासी जसबीर को 11 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है।