संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मकान पर लगा ताला तोड़कर पूर्व मालिक घर में घुस गया और चोरी का प्रयास किया है। किशनपुर गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसका एक प्लाट वार्ड 10 कानूका मोहल्ला में स्थित है। इस पर एक व्यक्ति ने लोन ले रखा था। किश्त नहीं भर पाने के कारण बैंक ने डीएम ऑर्डर व पुलिस की सहायता से कब्जा ले लिया था।
इसके बाद बैंक ने इसका ऑप्शन किया, जिसे ऑप्शन में उसने 30 लाख रुपये में खरीद लिया था। जिसकी आधार फाइनेंस लिमिटेड ने उसके नाम रजिस्ट्री करवा दी और बैंक सेल खोल कर उसे दुकानों व मकान का कब्जा दिलवा दिया।
उसके कुछ समय बाद उसकी छत से लोहे का पुराना सामान गायब होने लग गया। इसके कारण उसने मकान पर कैमरे लगवा दिए। अब दुकान पर गया तो देखा मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला प्रदीप व उसका बेटा में गेट का ताला तोड़ देते हैं।
दो लोगों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।