फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सचिव के उपस्थित न होने से नपा की बैठक स्थगित

Wed, 02 Apr 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 34नगरपालिका बावल में सचिव का इंतजार करते पार्षदगण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। नगरपालिका बावल में सदस्यों की बैठक सचिव के न होने के कारण स्थगित हो गई। बैठक में सभी पार्षद मौजूद रहे। सचिव के न होने के कारण बैठक रद्द करनी पड़ी। तीसरी बार भी बैठक नहीं हो सकी। दो बार पहले बजट की बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित की जा चुकी है। वहीं, नगरपालिका प्रधान और उपप्रधान आमने सामने हो गए हैं। विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर उपप्रधान सहित दस पार्षद लगातार बैठकों का बहिष्कार कर रहे हैं और समान विकास कार्यों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।उपप्रधान अर्जुन चौकन ने बताया कि पार्षद के वार्डों में विकास कार्य न होने से रोष है। उन्होंने कहा कोटेशन बेस पर टेंडर नहीं होना चाहिए। ऑनलाइन कार्य किए जाने चाहिए। ताराचंद सिंह ने कहा कि पहली मीटिंग में पास किए गए कार्य हीं नहीं करवाए गए। इस अवसर पर प्रधान वीरेंदर एडवोकेट, पार्षद अनीता देवी, रमेश कुमार, रोहताश, किरण, शीला देवी व अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें