फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने और ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव सुमा खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने गांव निवासी युवक पर उनकी जमीन पर कब्जा करने तथा ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाटूसाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सुमा खेड़ा निवासी प्रभाती लाल ने कहा है कि रविवार को गांव निवासी संजय 100 से भी अधिक लोगों के साथ उनके खेत पर कब्जा करने के लिए पहुंच गया तथा ट्रैक्टर से खेत की जुताई शुरू कर दी। ट्रैक्टर संजय चला रहा था। उन्होंने संजय को रोका तो ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। संजय के साथ आए 100 से भी अधिक लोगों ने डंडों व तेजधार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया। हमले में उनके परिवार के पतराम, उदयवीर, धर्मबीर, कृष्णा, बीर सिंह, सुमन, लक्ष्मण, हरभेजी व प्रभाती घायल हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखकर हमलावर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से पतराम, उदयवीर व सुमन को रेफर कर दिया गया। तीनों को परिजनों ने उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायलों के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संजय व अन्य लोगों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने व हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें