मॉडल टाउन थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान ब्रास मार्केट स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास करते हुए एक आरोपी को काबू किया हैं।
जानकारी देते हुए मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस ब्रास मार्केट में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बावल रोड की तरफ से ब्रास मार्केट में प्रवेश करते ही पहले कट पर बने आईडीबीआई एटीएम बूथ में एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे देखा तो वह एटीएम बूथ के अंदर नकदी वाली मशीन की ट्रे को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शशांक निवासी मुजफ्फर नगर , यूपी बताया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जायेगी।