फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः सीएम मनोहर लाल बोले-मनेठी में ही बनेगा एम्स, अड़चनें दूर करने का होगा प्रयास

Thu, 10 Oct 2019 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
मनोहर लाल (फाइल)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर दोहराया कि मनेठी में ही आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ( एम्स) बनेगा। इसके निर्माण की राह में जो कुछ अड़चने हैं, उनको मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने मंच से कहा कि यदि किसान एम्स की स्थापना के लिए जमीन देंगे तो उनको उसका पैसा भी मिलेगा। वो, बुधवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बेरली में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहाकि हरियाणा का जन्म होने से पूर्व ही दक्षिण हरियाणा कि उपेक्षा के आरोप लगते रहे हैं। प्रदेश में अब तक 48 वर्षों के दौरान विभिन्न दलों की की सरकारें रही लेकिन किसी भी पार्टी का समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया। जबकि वर्ष 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद में हमने इस क्षेत्र के लिए लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम को दुरुस्त किया। बीते सालों में 300 माइनरों में पानी पहुंचाने का काम किया। 

पार्टी में कुछ लोग हैं नाराज, कुछ नहीं मानेंगे:  इंद्रजीत
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पार्टी ने पिछली बार विक्रम को टिकट दी। लोगों ने उसको जिताकर विधायक बनाने का काम किया। अबकी बार लक्ष्मण यादव की लॉटरी निकली है। उन्होने कहा कि बड़ी पार्टी होने के कारण कुछ लोग नाराज भी हो गए हैं, उनमें से कुछ को मना लिया है कुछ को मनाने का प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों नहीं मानेंगे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री जगदीश यादव रहे नदारत
राव इंद्रजीत के धुर विरोधी पूर्व मंत्री जगदीश यादव इस जनसभा में नहीं पहुंचे। टिकट कटने के बाद जगदीश यादव ने कहा था कि वे सीएम के कहने पर निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। बुधवार को सीएम की सभा में नहीं पहुंचने के सवाल पर जगदीश यादव ने कहा कि वे भाजपा में हैं और रहेंगे। 

उनकी सीएम के प्रति पूरी निष्ठा है, लेकिन वे उसी मंच पर जाते हैं, जहां उन्हें पूरे सम्मान के साथ बुलाया जाता है। विवाद से बचने के लिए नहीं गया। बता दें कि जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत भी मौजूद थे। जबकि जगदीश की राजनीति हमेशा ही रामपुरा हाऊस के विरोध में रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें