फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला दबोचा, गिरोह से जुड़े होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एसपी अभिषेक जोरवाल की ओर से महज पांच दिन पहले गठित की गई सीआईए धारूहेड़ा ने एक कंपनी कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान नूहं जिला निवासी तौफिक के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की एटीएम कार्ड बदल नकदी निकालने वाले गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी निवासी पांचू करकेता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दो सितंबर को वह मालपुरा में लगे एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गया था। जब वह पैसे निकाल रहा था, उस समय दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर 25 हजार रुपये निकाल लिए थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
सीआईए-2 की टीम ने भगत सिंह चौक के निकट से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान जिला नूंह के गांव सिरोली निवासी तौफिक के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने ठगी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए है। आरोपी से एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें