फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टैंकर व ट्रक की टक्कर में मामा- भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रूध पुल के पास टैंकर व ट्रक की टक्कर में ट्रक सवार चालक-परिचालक मामा-भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। थाना बावल पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर रूध पुल के पास एक सड़क के बीच में खराब टैंकर खड़ा हुुआ था। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने कैंटर में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक में सवार चालक-परिचालक भी इसमें फंस गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रिश्ते में मामा-भांजे थे।
ट्रक को भिवंडी से लुधियाना लेकर जा रहे थे मामा-भांजा
मामले की जांच कर रहे बावल थाना के विष्णु ने बताया कि चालक यूपी के बुलंदशहर निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र लाखन सिंह परिचालक भांजे यूपी के संभल निवासी 20 वर्षीय भूपेंद्र के साथ महाराष्ट्र के भिवंडी से माल भरकर लुधियाना जा रहा था। रूध पुल के पास खराब खड़ा टैंकर चालक को दिखाई नहीं दिया और ट्रक टैंकर में घुस गया है। हादसे के वक्त टैंकर में कोई भी मौजूद नहीं था। टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, टैंकर चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें