फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थवाड़ा निवासी अशोक चीन के मांझे की चपेट में आने से गंभीर

विज्ञापन
चीन के मांझे की चपेट में आने से घायल व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में वीरवार की शाम को कायस्थवाड़ा निवासी अशोक कुमार चीन के मांझे की चपेट में आए गए। इससे उनकी गर्दन पर गंभीर घाव बन गया। अशोक गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अशोक कुमार वीरवार की शाम साइकिल पर झज्जर पुल से गुजर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी गर्दन में चीन का मांझा उलझ गया और एक तरफ से काट दिया। चीन के मांझे के कारण उनकी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मे भर्ती करा दिया। उसके बाद परिजनों ने उन्हें नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
दो पहले भी एक व्यक्ति हुआ था घायल
इसी तरह बुधवार को जिला झज्जर के गांव सालहावास निवासी पवन कुमार बाइक पर रेवाड़ी जा रहे थे। झज्जर पुल पर पहुंचे तो चीन का मांझा उनकी गर्दन में उलझ जाने के कारण उनका एक तरफ से गाल कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें