फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आशीष और मेघा बेस्ट एथलीट घोषित

विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते विधायक अनिल यादव साथ में कॉलेज स्टाफ। स्रोत : कॉलेज - फोटो : reasi news
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में शुक्रवार को 12वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोसली के विधायक अनिल यादव ने किया। डॉ. लाज कौशल ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आशीष और मेघा (दोनों बीए तृतीय वर्ष) को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। विधायक अनिल ने कहा कि कोसली क्षेत्र की बेटियां आज हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और खेलों में उनकी सक्रिय सहभागिता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है।
उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और आगे बढ़कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त करें।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि के समक्ष 100 मीटर दौड़ का प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव कोसली के सरपंच रामकिशन, जिला पार्षद जीवन हितेषी, मार्केट कमेटी कोसली के चेयरमैन एवं सदस्य दीपक कोसालिया आदि उपस्थित रहे।
समापन सत्र में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्योति यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जबकि डॉ. सुनीता यादव विशिष्ट अतिथि रहीं।

डॉ. ज्योति यादव ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, साहस और दृढ़संकल्प का निर्माण करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण और खेलों के प्रति गंभीरता ही किसी संस्थान को उत्कृष्ट बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खेल भावना और सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं।
डॉ. सुनीता यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में ऊर्जा व क्षमता की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल अवसर और उचित मार्गदर्शन की है। उन्होंने प्रतिभागियों को खेलों में निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी तथा विजेताओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
100 मीटर : आशीष प्रथम
100 मीटर : मेघा प्रथम
200 मीटर : मेघा प्रथम
400 मीटर : आशीष प्रथम
1600 मीटर : राजीव प्रथम
भाला फेंक: जतिन व आरती प्रथम
गोला फेंक: जतिन व सुनिधि प्रथम
लॉन्ग जंप: दीपक व मेघा प्रथम

विजेताओं को सम्मानित करते विधायक अनिल यादव साथ में कॉलेज स्टाफ। स्रोत : कॉलेज- फोटो : reasi news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें