फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक्यूआई पहुंचा 255, फिर बिगड़ी हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के प्रदूषण के स्तर में फिर से उछाल आ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम प्रदूषण का स्तर 255 दर्ज किया गया है। फिर से अब कई जगहों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। इस कारण प्रदूषण बढ़ने लगा है। दूसरी तरफ जिले के तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह से लेकर शाम तक धूप तो निकल रही है। मगर ठंड बरकरार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वीरवार को न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फिलहाल आने वाले दिनों में अब लगातार ठंड बढ़ने की संभावना है। दिसंबर का महीना भी शुरू होने वाला है। अभी रोजाना धूप देखने को मिल रही है, जिस वजह से दिन में ठंड का एहसास कम हो रहा है। मगर फिर भी सर्दी के कपड़े का उपयोग करना ही पड़ता है।



लोग सर्दी, खांसी, जुकाम से हो रहे परेशान:



फिजिशियन डॉक्टर मनीष का कहना है कि मौसम बदल रहा है। लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, फीवर के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए जितना हो सके, घर से जरूरत पड़ने बाहर निकलें। अगर निकलें तो सर्दी के कपड़ों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


वायरल के मरीजों की संख्या रोजाना 400 को पार :

सिविल अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या रोजाना 400 को पार कर रही है। लोग सर्दी, खांसी, जुकाम से परेशान हैं। वहीं, त्वचा एलर्जी के मरीजों की संख्या भी डेढ़ सौ के आसपास दर्ज की गई है। लगातार बदल रहे मौसम की वजह से बच्चे युवा बुजुर्ग परेशान हैं, क्योंकि कभी तापमान एकदम से बढ़ रहा है तो कभी एकदम से घट रहा है इसे स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें