फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के भवन के लिए जमीन अधिग्रहण की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना के भवन निर्माण के लिए आठ एकड़ जमीन अधिग्रहण की स्वीकृति मिल गई है। कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव जाटूसना में मुख्यमंत्री ने अपने पिछले कार्यकाल में 15 जून 2018 को क्षेत्र की मांग देखते हुए राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना के निर्माण की घोषणा की थी और उसी सत्र से कक्षाएं लगाने की भी मंजूरी प्रदान की थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए जमीन प्राप्त नहीं हुई थी। कॉलेज की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाई जा रहीं थी। 8 एकड़ जमीन अधिग्रहण की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही अब कॉलेज का अपना नया भवन होगा।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पिछले काफी समय से महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की दिशा में प्रयासरत थे। उन्होंने यह मुद्दा हरियाणा विधानसभा में भी बड़े जोर शोर से उठाया था। उन्होंने समय-समय पर न केवल उच्च अधिकारियों से मिलकर इस कार्य को जल्दी करवाने की मांग की बल्कि मुख्यमंत्री को भी मांग पत्र सौंपा। उनके व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप विकास एवं पंचायत विभाग चंडीगढ़ ने ग्राम पंचायत जाटूसाना की 8 एकड़ भूमि महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए देने की मंजूरी प्रदान कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार यादव, डॉ. प्रीति यादव, देवेंद्र, डॉ. प्रवीण कुमार एवं महेश कुमार ने उम्मीद जताई कि जल्द ही महाविद्यालय का भवन निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें