फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महावीर अवाॅर्ड के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन

Sun, 09 Jun 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भगवान महावीर फाउंडेशन की ओर से 28वें महावीर अवाॅर्ड के लिए चार क्षेत्रों क्रमश: अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 30 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में विजेता को 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृतिचिह्न प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि इस अवाॅर्ड के लिए गरीब तबके व समाज के लिए सेवाएं देने वाले संस्थान और लोग आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा के अवाॅर्ड दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एमएन वेंकटाचालिहा की अध्यक्षता में न्यायपीठ द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अवार्ड में 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र व एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। इसके लिए नागरिक 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। है। अवार्ड के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर डाक द्वारा भगवान महावीर फाउंडेशन, सियाट हाउस, 961, पूनमल्ली हाई रोड, पुरासावाल्कम, चेन्नई, तमिलनाडु-600084 अथवा ई-मेल के माध्यम से भिजवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भगवान महावीर फाउंडेशन की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें