फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वरिष्ठ व माध्यमिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा के लिए 4 से शुरू होंगे आवेदन

Wed, 30 Oct 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक (नियमित) और गुरुकुल, विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक, उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर 4 नवंबर से लाइव किए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि वार्षिक परीक्षा मार्च 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क 4 से 27 नवंबर, 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 28 नवंबर से 3 दिसंबर, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 4 से 9 नवंबर और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 10 से 15 दिसंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि उपरांत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वहीं माध्यमिक, पूर्व मध्यमा, सह माध्यमिक परीक्षा के नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 800 रुपये, माईग्रेशन शुल्क 50 रुपये और प्रति परीक्षार्थी 100 रुपये प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 950 रुपये तथा सीनियर सेकेंडरी, उत्तर मध्यमा, सह माध्यमिक परीक्षा के नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 950 रुपये, माईग्रेशन शुल्क 100 रुपये और प्रति परीक्षार्थी 100 रुपये प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 1150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त यदि सीनियर सेकेंडरी, उत्तर मध्यमा परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा देनी है तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन



ऐसे करना होगा लॉगिन

विद्यालय, गुरुकुल, विद्यापीठ परीक्षार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट बीएसईएच डाट ओआरजी डाट इन के लिंक पर लॉगिन करें। ऑनलाइन पंजीकरण के दिशा-निर्देश विद्यालय की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध हैं। सभी विद्यालयों के मुखिया बोर्ड वेबसाइट व संबंधित विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद ही परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण समय रहते करना सुनिश्चित करना होगा।


त्रुटि मिलने पर विद्यालय मुखिया होंगे जिम्मेदार

बोर्ड की तरफ से सभी संबंधित विद्यालय के मुखियाओं को निर्देश देते हुए बताया गया है कि जिन परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हैं, उनके विवरण विद्यालय रिकार्ड अनुसार सही होने चाहिए। इसलिए आवेदन करते समय विवरणों को जांच लें। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की कोई त्रुटि पाई जाती है तो विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे। परीक्षा आरंभ होने पर फोटो व हस्ताक्षर संबंधित त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान को लेकर हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें