फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए कल तक होंगे आवेदन, 10 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Thu, 28 May 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दाखिले के लिए प्राप्त आवेदनों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करत
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं। 30 मई तक आवेदन किए जाएंगे। अभी तक पोर्टल पर करीब 40 प्रतिशत आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार यदि किसी विद्यार्थी के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह जाती है तो उसे संशोधन का एक अवसर दिया जाएगा। इसके बाद महाविद्यालयों की ओर से गठित समितियां विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 10 जून को जारी की जाएगी।
दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी महाविद्यालयों में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आने पर विद्यार्थी हेल्प डेस्क की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. मनु कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम देर से घोषित होने के कारण अभी अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में आवेदन संख्या में बढ़ोतरी होगी और आवश्यकता पड़ने पर आवेदन तिथियों में भी विस्तार किया जा सकता है।
-
इन दस्तावेजों की है जरूरत
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन प्रमाण पत्र, भारत स्काउट्स एवं गाइड या खेल प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा गैप वर्ष होने की स्थिति में शपथ पत्र अथवा संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं।
-
महाविद्यालयों में आवेदन की स्थिति
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 55 आवेदन आए हैं। बीएससी फिजिकल साइंस (नॉन-मेडिकल) की 80 सीटों पर 9 आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि बीएससी मेजर इन केमिस्ट्री की 40 सीटों पर अभी तक 10 आवेदन आए हैं। वहीं बीकॉम की 160 सीटों के मुकाबले 40 आवेदन मिले हैं। कृष्ण राजकीय महाविद्यालय कवाली में भी आवेदन संख्या सीमित रही। यहां बीए की 420 सीटों पर 50 आवेदन, बीकॉम की 80 सीटों पर 30 आवेदन और बीएससी की 160 सीटों पर 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीसीए की 60 सीटों के लिए अब तक 16 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

स्नातक में दाखिले का यह है शेड्यूल
- 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 6 जून तक कमेटियों की ओर से दस्तावेजों की जांच होगी। 10 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची होगी जारी। 11 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। 12 से 15 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे। 16 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। 17 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट। 26 से 2 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। 3 जुलाई से 10 जुलाई तक फिजिकल काउंसलिंग होगी

वर्जन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। खरखड़ा राजकीय महाविद्यालय में अभी तक कुल 114 आवेदन आए हैं। दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को अपने अपडेट दस्तावेज अपलोड करवाने होंगे ताकि विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी न आए।- दयावती, उप-प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें