फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रवाद और अदम्य साहस का प्रतीक : राव नरबीर

Thu, 28 May 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अखंड भारतवर्ष द्वार की आधारशिला रखते मंत्री राव नरबीर सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को स्वतंत्रता सेनानी दामोदर वीर सावरकर की जयंती पर वीर सावरकर उद्यान में अखंड भारतवर्ष द्वार का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रवाद और अदम्य साहस का प्रतीक है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वीर सावरकर मंच और वीर सावरकर उद्यान विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री राव नरबीर सिंह ने 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वीर सावरकर उद्यान और अखंड भारतवर्ष गेट के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की आजादी के लिए सेलुलर जेल में यातनाएं झेलने के बाद भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। उनका राष्ट्रवाद के प्रति संकल्प अडिग था, जो आज भी करोड़ों युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें अपने वीर शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए हमेशा रहना चाहिए। यह अखंड भारतवर्ष द्वार वीर सावरकर की जीवन के संघर्ष से रूबरू करवाते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।
इस मौके पर वीर सावरकर उद्यान समिति के संरक्षक श्रीनिवास शास्त्री, अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, महासचिव समाजसेवी अशोक सोमाणी, सुरेश जाजोरिया, डॉ. रमेश यादव, नरेंद्र चौहान, सुधीर भार्गव व मंच संचालक सत्यवीर नाहडिय़ा, तरुण जैन व शिव कुमार मौजूद रहे।
-
प्रदेश में लाई जाएगी नई उद्योग नीति : मंत्री
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई उद्योग नीति 1 जून से लागू की जाएगी। यह उद्योग नीति देश के समस्त राज्यों से सबसे बेहतर उद्योग नीतियों में से एक होगी। इस नीति में उद्योगों की सभी सहूलियत का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। इसके साथ-साथ गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी बनाई जाएगी, जिसकी विश्व स्तर पर पहचान होगी। इसके अलावा रेवाड़ी में भी बावल के बाद कोसली क्षेत्र में आईएमटी का निर्माण करवाया जाएगा। यह आईएमटी प्रदेश की सबसे बड़ी आईएमटी के रूप में विकसित की जाएगी।
-
अखंड भारतवर्ष द्वार होगा भव्य : विधायक
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वीर सावरकर ने देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने अपने जीवनकाल में दो बार कारावास की यातनाएं झेल कर हमें आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके संघर्ष के बारे में जानकर आज भी हमारे रोंगटे खड़े हो जाते है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में अखंड भारतवर्ष द्वार का भव्य निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ वीर सावरकर उद्यान में वीर सावरकर के जीवन से प्रेरित करती हुई प्रदर्शनी आदि भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें