फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक प्रथम वर्ष के ऑनलाइन दाखिले, 30 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 19 May 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 30 मई तक आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल कॉलेजों में अभी तक कुल 20 प्रतिशत आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के 11 सरकारी महाविद्यालयों के साथ-साथ एडेड और स्ववित्त पोषित कॉलेजों में दाखिले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकारी कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष के लिए 3360 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) के लिए 940 सीटें तथा बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 1080 सीटें उपलब्ध हैं।
दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी कॉलेजों में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन करने से पहले हेल्प डेस्क से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेजों की प्रति अपलोड करनी होगी। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की अंक तालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट, भारत स्काउट्स एंड गाइड व खेल प्रमाणपत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा गैप वर्ष होने पर हलफनामा या संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं।
आवेदन के समय विद्यार्थी एनसीसी, एनएसएस प्रमाणपत्र संलग्न करता है तो उसे 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि छात्र पर स्कूल स्तर का ही एनसीईआरटी से राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार, भारतीय स्काउट एवं गाइड प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र, 12वीं कक्षा में मेरिट प्रमाणपत्र है तो भी दाखिले के लिए 10 अंकों का लाभ मिल सकेगा।
-
कॉलेजों में अबतक आए आवेदन
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 5 आवेदन आए हैं। बीएससी फिजिकल साइंस (नॉन-मेडिकल) की 80 सीटों पर 2 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी मेजर इन केमिस्ट्री की 40 सीटों पर अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया। वहीं बीकॉम की 160 सीटों के मुकाबले 8 आवेदन मिले हैं। कृष्ण राजकीय महाविद्यालय कवाली में भी आवेदन संख्या सीमित रही। यहां बीए की 420 सीटों पर 15 आवेदन, बीकॉम की 80 सीटों पर 14 आवेदन और बीएससी की 160 सीटों पर 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीसीए की 60 सीटों के लिए अब तक 7 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
वर्जन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अभी तक कुल 15 आवेदन आए हैं। दाखिला लेते समय सभी विद्यार्थियों को अपने अपडेट दस्तावेज अपलोड करवाने होंगे।- दयावती,उप-प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें