फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

Tue, 19 May 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-4 स्थित कराटे प्लेनेट अकादमी के खिलाड़ियों ने तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 16 से 18 मई तक आयोजित की गई। इसमें देश-विदेश से करीब 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। स्पर्धा की सब-जूनियर श्रेणी में अकादमी के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों में गीतिका, दिशा, पार्थ और जयंत शामिल रहे। तंशू, विनजीत, समर, दक्ष, योग्य और अथर्व ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। वहीं दिव्याक्ष, प्रिंसेस, बुधव, हर्ष और आरती ने स्वर्णपदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

कोच आर्यन ने बताया कि प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें