फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोलर वाटर पंप सिस्टम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Tue, 20 Feb 2024 08:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से किसानों को सोलर वाटर पंप सिस्टम 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं। ताकि किसान सोलर ऊर्जा से सिंचाई कर डीजल बचा सकें और फसलों की लागत कम की जा सके।
विज्ञापन

एडीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर वाटर पंप सिस्टम स्थापित करवाने के लिए 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 1 मार्च तक जारी रहेगी। इच्छुक किसान सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले किसानों को अपने खेत में बोर करवाकर देना होगा। आवेदक के परिवार के नाम पर पहले कोई सोलर पंप या बिजली आधारित पंप न लगा हो। आवेदक के नाम पर कृषि भूमि होना अनिवार्य है। बिजली आधारित कनेक्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते उनको मौजूदा बिजली कनेक्शन का समर्पण करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें