फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गांव भाकली निवासी एक महिला को महंगे पार्सल का झांसा देकर साइबर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव सुनकई निवासी सत्येंद्र मीना उर्फ अच्छू के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि महिला के खाते से 86 हजार रुपये सचिन मीना व संजीत मीना के खाते में गए थे। सत्येंद्र मीना उर्फ अच्छू ने दोनों आरोपियों से खाता लेकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन

5 जनवरी को गांव भाकली निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि 15 दिसंबर 2024 को उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे बताया कि उसका एक पार्सल आया हुआ है। पार्सल महंगा है और उसे लेने के लिए 42 हजार रुपये टैक्स देने होंगे। उसने बातों में आकर तीन बार में 42 हजार रुपये आरोपी के बताए गए खाता नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। बताया गया कि उसने गलत खाता नंबरों पर पैसे डाले हैं। उसकी यह राशि उसे वापस मिल जाएगी, लेकिन उसे दूसरे नंबरों पर पैसे डालने होंगे।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि लगातार फोन पर बात करते हुए आरोपी ने झांसे में देकर उससे 1 लाख 40 हजार 900 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला धोलपुर के गांव दीवानपुरा जखा निवासी सचिन मीना व संजीत मीना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें