फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने नकली जेवर गिरवी रखकर 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के बहरोड़ निवासी अमीलाल उर्फ गमीलाल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 8 लाख रुपये की राशि बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 22 दिसंबर को गांव मंदोला निवासी सत्यनारायण ने थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसके गांव में घर पर ही कपड़ों की दुकान है।
उसकी दुकान पर खुद को राजस्थान के जिला जालौर के गांव मंडोली निवासी गोपाल मिस्त्री बताने वाला एक व्यक्ति अक्सर आता-जाता था। 1 दिसंबर को उसने अपने बच्चे को कैंसर होने की बात कहकर इलाज के लिए पैसों की जरूरत बताई।
विज्ञापन

शुरुआत में सत्यनारायण को शक हुआ लेकिन अगले दिन वह मेडिकल कागजात लेकर आया और पूर्वजों के जेवर गिरवी रखने की बात कही।
आरोपी ने एक माला दिखाई और उसके दो मणके जांच के लिए दिए जो सुनार को असली मिले। इस पर विश्वास कर सत्यनारायण ने रेवाड़ी आकर उसे 15 लाख रुपये दे दिए। बाद में पूरे जेवरों की जांच कराई गई तो वे नकली निकले। संपर्क करने पर आरोपी ने फोन बंद कर दिया।
पुलिस ने मामले में पहले राजस्थान के जिला जालौर के गांव बिबलसर निवासी पिया कुमार को गिरफ्तार कर 8 लाख रुपये बरामद किए थे। अब सीआईए रेवाड़ी ने एक अन्य आरोपी अमीलाल उर्फ गमीलाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें