रेवाड़ी। मेरा युवा भारत और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग के तहत टांकडी में महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लीग और प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना रहा। उन्होंने बताया कि अस्मिता लीग के तहत अंडर 13, 13 से 18 एवं 18 से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ सहित रस्साकसी और नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
13 वर्ष से कम आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, दीक्षा द्वितीय एवं प्रेरणा तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, दीक्षा द्वितीय व प्रतिज्ञा तृतीय रहीं और 400 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, प्रेरणा द्वितीय और अनीता तृतीय स्थान पर रहीं। 13 से 18 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, पलक द्वितीय व खुशी तृतीय रहीं, 200 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, साधना द्वितीय व सोनू तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, मानसी द्वितीय व माही तृतीय रहीं। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, नेहा द्वितीय व अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं, 200 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, दीपिका द्वितीय व अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि 400 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, अन्नू द्वितीय व दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके अतिरिक्त 18 वर्ष से नीचे आयु वर्ग की नींबू-चम्मच दौड़ में रौशनी प्रथम, इशिका द्वितीय व परी तृतीय रहीं तथा 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की नींबू-चम्मच दौड़ में अन्नू प्रथम, ज्योति द्वितीय व रेनू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकसी प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना की टीम प्रथम और यूएसए स्पोर्ट्स अकादमी रेवाड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
-
मेडल, टीशर्ट से सम्मानित किए गए विजेता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी ममता यादव रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने की। सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट, मेडल, टीशर्ट एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल विभाग से प्रशिक्षक शर्मीला यादव, अनिल कुमार, शमशेर सिंह, रेनू, आशा रानी एवं कुमारी ईशा ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई। कार्यक्रम में खेलो इंडिया सेंटर, कृष्ण सिंह चौहान, मंच संचालन यतिन चारण, मेरा युवा भारत से विनय राव, सुजाता, कुलदीप, सुशील आदि उपस्थित रहे।