संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में स्थित शौचालयों की सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल आर्य ने चिंता जताई है। उन्होंने शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय के परिसर में एटीएम बूथ के पास स्थित शौचालय की स्थिति खराब है। इसकी शिकायत की थी लेकिन अमल नहीं हुआ। कहा कि अधिकारियों के कार्यालय में अटैच शौचालय साफ सुधरा है लेकिन सार्वजनिक शौचालय की सफाई नहीं कराई जाती है। विभिन्न कार्यों से लघु सचिवालय में आने वाले लोगोें को अगर जरूरत महसूस होती है तो उन्हें परेशानी होती है। शौचालयों की सफाई को लेकर कार्यालय के अधीनस्थ कर्मचारियों से बात की, क्योंकि उन्हें वे भी इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना यही था कि हमारी कौन सुनेगा?। नाराजगी के डर से व आगे कह भी नहीं पाते होंगे। जल्द से जल्द समाधान हो।