फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईपीएस वाई पूरण की खुदकुशी और हरिओम की हत्या के विरोध में जताया आक्रोश

Tue, 14 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
कोसली। कस्बे के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमले, एडीजीपी वाई पूरण कुमार की सुसाइड और रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या के विरोध में आक्रोश जताया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उप-मंडल अधिकारी कोसली को सौंपा।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के नेताओं ने कहा कि इन घटनाओं ने अनुसूचित जाति समाज में गहरा रोष उत्पन्न किया है। अब दलित और पिछड़ा वर्ग भी सरकार के निशाने पर हैं। संगठनों ने दोषियों को कठोर सजा देने और मामलों की सीबीआई जांच की मांग की। इस अवसर पर आंबेडकर कल्याण सभा, संत कबीर जन आंबेडकर शिक्षा समिति, स्वामी समाज समिति के सदस्य, साथ ही स्थानीय नेता जैसे होशियार सिंह पूनिया, ओमप्रकाश डाबला, जवानसिंह, दुर्गादास, विजय पुनिया, जिला पार्षद विनोद लिलोढ़, रामफल कोसलिया, सतीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें