रेवाड़ी। नगर के सुभाष पार्क में 43वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का विरोध धरना जारी रहा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के नाम प्रेषित ज्ञापन उनके निजी सहायक धीरेंद्र सिंह यादव को दिया है।
इस दौरान जिला प्रधान तारा देवी, सचिव संतोष, सुमन, सुमित्रा, बिंदु, संतोष, मुकेश, सीता ने कहा कि अभी सहकारिता मंत्री चंडीगढ़ में हैं और उनके निर्देश पर यहां ज्ञापन देने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन को जल्द चड़ीगढ़ भिजवा दिया जाएगा। मंत्री खुद आपके बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मामले पर एआईयूटीयूसी हरियाणा के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार छोटी मांगों के लिए अपना रूख बदले और स्वस्थ लोकतंत्र का संकेत दे।
20 जनवरी को सुभाष पार्क में किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध नागरिकों की एक मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें 31 जनवरी को इन बहनों के आंदोलन को मजबूत करने के अलावा जन पंचायत के आयोजन संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी