फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेकाबू थार डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन पर जाकर ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। कुंड बैरियर के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। नेशनल हाईवे-11 पर कुंड बैरियर के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन पर जाकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को थार से निकालकर अस्पताल भेजा जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के झुंझुनू के गांव सई कलां निवासी सरजीत (26) और चुरु के गांव शिमला निवासी चेतन (19) राजस्थान से रेवाड़ी होते दिल्ली जा रहे थे। दोनों रिश्ते में ममेरे भाई थे। दोनों दवा का व्यवसाय करते थे और कंपनी के कार्य से बीती रात थार पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे।
दोनों रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे संख्या 11 पर काठुवास टोल प्लाजा पार कर कुंड बैरियर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार थार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरे लेन पर पहुंच कर रेवाड़ी की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। तेज आवाज के साथ हुई टक्कर से थार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थार सवार सरजीत और चेतन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को थार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सरजीत और चेतन को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी सरजीत चला रहा था। सरजीत के ताऊ अजय पाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-

अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे दोनों

अजय पाल ने बताया कि चेतन और सरजीत दवा व्यवसाय करते थे और दोनों दिल्ली के लिए निकले थे। दोनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। चेतन की शादी नहीं हुई थी जबकि सरजीत की शादी बीते फरवरी में ही हुई थी। सरजीत चेतन के मामा का लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें