फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंधी में यूनिपोल टूटने से एक बुजुर्ग की हुई मौत, लापरवाही का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा रोड आंधी के कारण एक यूनिपोल टूटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वीरवार की सुबह करीब 5 बजे आंधी के कारण एक यूनिपोल टूट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा बुजुर्ग इसके नीचे दब गया। बुजुर्ग को निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त जोनावास गांव निवासी राजकुमार के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले में पावटी गांव के रहने वाले थे। यूनिपोल अवैध तौर पर हाईवे किनारे लगाया गया था, जिस पर एक निजी कॉलेज का विज्ञापन लगा हुआ है।
विज्ञापन

जोनवास गांव निवासी अंतरेश ने बताया कि उनका पिता सुबह हर रोज हाईवे किनारे घूमने के लिए जाते थे। वीरवार को सुबह घूमने निकले तो हादसे का शिकार हो गए। अंतरेश के अनुसार हाईवे किनारे ऐसे काफी यूनिपोल अवैध तौर पर लगे हुए हैं, जिनमें घटिया क्वालिटी का लोहा लगा होने के कारण इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दी थी जानकारी
15 मार्च 2021 को एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश की तरफ से रेवाड़ी रोड पर सड़क किनारे खतरनाक तरीके से लगाए गए स्कूलों के होर्डिंग्स को लेकर प्रशासन और सरकार को चेताया था। साफ लिखा था कि ये कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। दिल्ली रोड पर इस तरह के करीब 200 से अधिक यूनिपोल लगे हुए हैं। हर यूनिपोल का वजन करीब एक क्विंटल है। कई यूनिपोल तो ऐसे हैं, जो सड़क की ओर झुके हुए हैं। इनके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जोनावास के पास वही आशंका हकीकत बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें