फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अबू धाबी में भारतीय घोड़े ने मचाया धमाल

Wed, 17 Dec 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अबू धाबी में भारतीय घोड़े के साथ घोड़ा स्वामी कंवर रविंद्र चौहान और युवरानी अनीता चौहान। स्रोत
विज्ञापन
कुंड। अबू धाबी रेस क्लब के बैनर तले आयोजित अंतरराष्ट्रीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में जिले के गोठड़ा गांव के घोड़े ने इतिहास रच दिया। अश्व स्वामी कंवर रविंद्र चौहान (रवि चौहान) और युवरानी अनीता चौहान के घोड़े ‘ओरिजिनल आउट लॉ’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह पहला मौका है जब किसी भारतीय घोड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुआ। दौड़ में दुबई के क्राउन प्रिंस ने पहला स्थान हासिल किया जबकि शारजाह के शेख अब्दुल्ला महमूद के घोड़े को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में दुबई के शासक एचएच मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के प्रसिद्ध गोदोल्फिन अस्तबल सहित कई नामी अंतरराष्ट्रीय घोड़ों ने भी भाग लिया। इस अवसर के लिए कंवर रविंद्र चौहान अपने घोड़े के साथ भारत के चैंपियन घुड़सवार सूरज नेरडू को विशेष रूप से अबू धाबी लेकर पहुंचे थे।
दर्शकों ने भारतीय तिरंगा फहराकर और तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। यह उपलब्धि न केवल रेवाड़ी जिले बल्कि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय घोड़ा स्वामी की यह सफलता आने वाले समय में भारतीय घुड़दौड़ को नई पहचान दिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें