फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाई कर्मचारियों के साथ घर-घर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर

Fri, 28 Aug 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। छह अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को अब 30 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। पिछले चार दिन से डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इससे शहर के वार्डों में कचरा उठान व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर सिंह बोड़वाल और इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के साथ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन बंद होने से शहर की आधे से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डों में कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचने के कारण लोग सड़कों और खाली स्थानों पर कचरा डालने को मजबूर हैं। इससे कई जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं और दुर्गंध के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन एसोसिएशन के प्रधान राकेश ने बताया कि कचरा कलेक्शन का ठेका लेने वाली एजेंसी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे रही है। कचरा कलेक्शन कर्मचारी भी सफाई कर्मचारियों के साथ पक्का करने की मांग को लेकर हड़ताल में शामिल हुए हैं। करीब 100 कर्मचारी हैं।
80 पक्के कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्था
शहर में करीब 250 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें लगभग 80 पक्के कर्मचारी ही काम पर हैं, जबकि कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। बाइपास, गोल चक्कर, सरकुलर रोड, ट्रामा रोड, ट्रामा सेंटर के पास, भाड़ावास रोड और पुराना कोर्ट रोड समेत कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं।

डंपिंग यार्डों से भी नहीं उठ रहा कचरा
सफाई और कचरा कलेक्शन कर्मचारियों के हड़ताल में जाने का असर डंपिंग यार्ड से कचरा उठाने के काम पर भी पड़ा है। शहर के एमआरएफ सेंटर, अग्रसेन चौक और राव तुलाराम पार्क के पास स्थित डंपिंग यार्डों में कचरा सड़क तक फैल रहा है। यहां से कचरा उठाकर हाईवे स्थित रामसिंहपुरा डंपिंग यार्ड तक पहुंचाने का काम भी धीमा हो गया है। शहर से प्रतिदिन करीब 120 टन कचरा निकलता है। हड़ताल के कारण कचरे का उठान धीमा होने से जगह-जगह गंदगी जमा हो रही है। हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ाए जाने से आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था को लेकर संकट और गहराने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें