फोटो : 22गांव राजपुरा में आयोजित बैठक में बातचीत करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदाध
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं की एक विस्तृत मीटिंग गांव राजपुरा में संगठन के जिला उपाध्यक्ष अमरसिंह की अध्यक्षता में हुई।
मीटिंग में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के अध्यक्ष किसान नेता रामकुमार नीमोठ ने किसान, मजदूरों की समस्याओं पर विचार रखते हुए कहा कि आज यह किसी से छुपी नही है कि किसान व मजदूर कर्ज के बोझ से दबी हुई अपमानित जिंदगी जी रहे हैं, इसका मुख्य कारण केन्द्र व राज्य सरकारों की नीतियां हैं।
रामकुमार नीमोठ ने आगे कहा कि देश का किसान मजदूर जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। लोगों को अपना घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर अमरसिंह राजपुरा ने कहा कि ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन इन मांगों को लेकर आन्दोलन चलाएगा। गेहूं, सरसों व सब्जियों की ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा तुरंत दिया जाए। इसके अलावा रामकुमार, सत्यपाल, इन्दपाल, कृष्ण कुमार, जितेन्द्र, रतन सिंह, हरिश यादव ने भी विचार रखे।