फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों और डहीना के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड

विज्ञापन
कैप्शन न. 02 खोल।डहीना में एम्स की मांग को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
मनेठी एम्स के निर्माण के लिए ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने संघर्ष तेज कर दिया है। क्षेत्र के गांव पाली-गोठड़ा स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने एम्स संघर्ष समिति के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। समिति के अध्यक्ष सरपंच श्योताज सिंह ने बताया कि समिति का लक्ष्य 50 हजार से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजने का है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेज कर मनेठी में एम्स का शिलान्यास करने की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को समिति की मनेठी उप तहसील में बुलाई गई है, जिसमें समिति सदस्य रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे से मुकर नहीं सकती, अगर ऐसा हुआ तो आगामी विधानसभा चुनावों में क्षेत्र की जनता इसका जवाब अवश्य देगी। इस मौके पर स्कूल निदेशक कंवर सिंह, प्राचार्य रामपत, गौरव, कर्मबीर, दलीबर सिंह पंच, ओमप्रकाश सेन, मास्टर भारत, रमेश, कैलाशचन्द आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डहीना में प्रधानमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड उधर, गांव डहीना में ग्राम विकास सुधार समिति द्वारा मनेठी में एम्स के शिलान्यास हेतु प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। समिति के अध्यक्ष जयपाल यादव ने बताया कि इस क्षेत्र में एम्स की बहुत आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने खुद कुरूक्षेत्र में मनेठी में एम्स बनाने की बात दोहराई थी। वह अपनी बात से मुकर नहीं सकते। पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को याद दिलाना चाहते है कि मनेठी में एम्स की जो घोषणा की गई थी, उसको जल्दी से जल्दी अमलीजामा पहनाते हुए एम्स का शिलान्यास करना चाहिए। इस मौके पर जयपाल यादव, हनुमान सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मबीर, गोलू, राजेश,राजू सहित अनेक लोग मौजूद थे। डहीना में 200 से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें