रेवाड़ी। जेजेपी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने कहा कि चौधरी देवीलाल की विचारधाराओं और सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
वह पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर गांव बालावास में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती केवल एक पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को दोहराने का दिन है।
उनके विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं और उनका संघर्ष संकल्प का आधार है। कार्यक्रम में बावल हल्का प्रधान उपेंद्र सिंह महलावत, देवी राम प्रधान, सूरत सिंह प्रधान, सरजीत ठीकला, भूप सिंह मौजूद रहे। संवाद