फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक में 10 हजार सीटों पर होंगे दाखिले

Fri, 31 May 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले में 11 राजकीय, 4 एडेड और स्ववित्तपोषित को मिलाकर कुल 20 कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें स्नातक में 10 हजार सीटों पर दाखिले होंगे। बीए प्रथम में 4880 सीट और बीएससी नॉन मेडिकल में 1740 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार 3 जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होकर 25 जून तक चलेगी। दाखिले की प्रक्रिया इस बार भी सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन ही रहेगी। रजिस्ट्रेशन से पहले 29 मई से 1 जून तक कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल (सब्जेक्ट कांबिनेशन, सीटों की संख्या, कोर्स, फीस व एडमिशन नोडल अधिकारी) की पोर्टल पर अपडेट देनी होगी। पिछले वर्ष 17 जून से दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस बार 14 दिन पहले ही शेड्यूल जारी हुआ है। इस बार दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने को लेकर विद्यार्थियों को 22 दिन का समय मिलेगा।
विज्ञापन

पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी। विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।
र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें