फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा

Sun, 10 May 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव और पंचायती राज उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर लघु सचिवालय सभागार में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 1100 पुलिसकर्मियों और होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। 47 संवेदन व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान 27 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। जिले में 20 स्थानों पर स्थित 47 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। एक कंपनी पुलिस रिजर्व में रखी गई है। प्रत्येक क्षेत्र की निगरानी संबंधित डीएसपी करेंगे।
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय रहेगी। पुलिस अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों पर नजर रखेगी और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है। 10 मई को मतदान समाप्ति तक सभी शराब की दुकानें, बार, पब और होटल बंद रहेंगे। यह आदेश मतगणना के दिन 13 मई को लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें