फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑटो में ब्यूटीशियन का बैग काटकर 50 हजार रुपये चोरी

Sun, 10 May 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में कोनसीवास रोड पर ऑटो में सफर कर रही एक महिला का बैग काटकर 50 हजार रुपये नकद, पासबुक और अन्य सामान चोरी हो गया। ऑटो से उतरने के बाद किराया देते समय महिला को चोरी का पता चला। पीड़िता ने ऑटो में साथ सफर कर रही दो महिलाओं पर शक जताया है।
विज्ञापन

गांव कोनसीवास सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उनके पति दयानंद असम राइफल में कार्यरत हैं और वह बच्चों के साथ रेवाड़ी में रहती हैं।
7 मई को वह रेलवे रोड स्थित एसबीआई शाखा से 50 हजार रुपये निकालने गई थीं। बैंक से नकदी निकालने के बाद वह ऑटो में बैठकर लियो चौक पहुंचीं, जहां उन्होंने जूस पिया। उस समय तक उनका बैग सुरक्षित था।
विज्ञापन

उन्होंने कोनसीवास जाने के लिए दूसरा ऑटो पकड़ा। ऑटो में उनके साथ दो महिलाएं भी सवार हुईं। एक महिला उनके साथ वाली सीट पर बैठी जबकि दूसरी सामने बैठी थी। रास्ते में एक महिला पोसवाल चौक और दूसरी प्रकाश वाटिका के पास हनुमान मंदिर के सामने उतर गई।
सुनीता ने बताया कि जब वह अपने गंतव्य पर पहुंचीं और किराया देने के लिए बैग में हाथ डाला तो नकदी और अन्य सामान गायब मिला। जांच करने पर बैग नीचे से किसी तेज चीज से कटा हुआ मिला। वह तुरंत वापस ऑटो के पास पहुंचीं, लेकिन दोनों महिलाएं वहां नहीं मिलीं।
पीड़िता के अनुसार घटना सुबह करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच हुई। उन्होंने बताया कि बैग पूरे समय उनके पैरों के पास रखा था, लेकिन कब और कैसे चोरों ने बैग काटकर नकदी निकाल ली, इसका उन्हें पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें