फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई तो करेंगे कार्रवाई : डीसी

विज्ञापन
सड़कों का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीसी अशोक कुमार गर्ग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 3, 4 व 19 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सेक्टर 3 व 4 में पाए गए गड्ढों की मरम्मत के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गड्ढा चाहे छोटा हो चाहे बड़ा सभी की मरम्मत की जाए। कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सेक्टर के अंदर जो भी मकान मालिक नाली का पानी खुला छोड़ रहा है उनके चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन सेक्टरों में नए मकान बनाने वाले जिन लोगों ने सड़कों पर सामग्री डाला हुआ है। उनके भी चालान किए जाएं।
डीसी ने इसके उपरांत अभय सिंह चौक व दक्ष प्रजापति चौक के साथ लगती एचएसवीपी की सड़कों का निरीक्षण करते हुए एचएसवीपी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सड़कों के गड्ढों को तुरंत प्रभाव से भरवाएं जाएं अन्यथा उनके खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज निरीक्षण की गई सड़कों का दोबारा से तीन दिन बाद निरीक्षण किया जाएगा यदि मरम्मत का कार्य पूरा नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों का जीवन अमूल्य है। जिस भी विभाग की लापरवाही के कारण यदि कोई सड़क हादसा होता है तो वे उस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने से नहीं चूकेंगें। उन्होंने इसके उपरांत ब्रास मार्किट में सीवरेज सिस्टम को ठीक करने को नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप से लोगों को न हो परेशानी इसके लिए सम्बंधित विभाग गम्भीरता से अपने दायित्व का निर्वहन करें।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम रेवाड़ी सिदार्थ दहिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदित्य देशवाल, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विनय चौहान, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी महेन्द्र यादव, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद अजय सिक्का, सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें