फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गाड़ी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। थाना कसौला पुलिस ने बनीपुर चौक स्थित एक निजी अस्पताल के पास से गाड़ी चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला हिसार के हांसी के गांव माजरा प्याऊ निवासी अनिरुद्ध के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गाड़ी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति से गाड़ी खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। राजस्थान के जिला अलवर के गांव मुंडली निवासी डॉ. सुनील यादव ने शिकायत में बताया था कि 8 अक्टूबर 2016 को अपनी गाड़ी अस्पताल के पास खाली जगह में खड़ी की थी। इसे कोई चोरी करके ले गया। पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें