फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रताप सिंह
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने स्नैप चेट पर एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने और दोस्ती के लिए दबाव बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के गांव अंशुटले हाल आबाद गांव नानकपुरा दिल्ली निवासी प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 9 जून को शहर निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि उसने स्नैप चेट पर आईडी बनाई थी। चार अप्रैल को उसकी आईडी पर एक युवक ने दोस्ती करने के लिए मैसेज करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक ने उसके पास अश्लील मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए।
साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें