फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी की बाइक खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव रसियावास निवासी धीरज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा चुंगी निवासी पुलकित ने शिकायत में बताया था कि बीते वर्ष 13 नवंबर को वह अपनी बाइक को मॉडल टाउन में एक दुकान के सामने खड़ी की थी जो चोरी चली गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी बावल के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी कमल को पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी कमल ने रेवाड़ी के महाराणा प्रताप चौक से एक और बाइक चोरी करना स्वीकार किया था। आरोपी कमल ने पुलिस को बताया था कि उपरोक्त दोनों बाइक उसने गांव रसियावास निवासी धीरज को बेची थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को गांव रसियावास निवासी धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से चोरी की दो बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें