फोटो: 01रेवाड़ी। साईकिल पर चलकर नशा मुक्ति का संदेश देते हुए उप निरीक्षक डॉ. अशोक। स्रोत: पुल
- फोटो : सुभाष चौराहे के पास जलते अलाव के पास मौजूद लोग व मवेशी।
रेवाड़ी। नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा कर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम व पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं।
डॉ. अशोक वीरवार को सोहना से धारूहेड़ा पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे में बताया। लोगों ने उनसे साइकिल पर चलने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि साइकिल पर चलने के कई कारण हैं। सबसे प्रथम स्वास्थ्य लाभ, दूसरा ईंधन की बचत, तीसरा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण से बचाव और सड़कों पर गाड़ियों की बढ़ती संख्या आदि है, जो उन्हें साइकिल पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्य कारण यह है कि लोग उनकी ओर आकर्षित होकर नशा मुक्त अभियान के बारे में पूछते हैं और जानकर इस अभियान से जुड़ते भी हैं। डॉ. वर्मा की साइकिल के आगे एक प्लेट लगी रहती है जिस पर लिखा है नशे को कहें न और जीवन को कहें हां।