फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ढाई किलो गांजा के साथ आरोपी काबू

Tue, 30 Jul 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। स्थानीय थाना पुलिस ने 2 किलो 547 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नयागांव (जाटोवाला) निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोसली थाना एसएचओ मुकेश चंद ने बताया कि उनको मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि नयागांव (जाटोवाला) निवासी नरेंद्र गांजा बेचने का काम करता है। जो की आज झज्झर के रास्ते से बहाला होते हुए गांजा लाया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर पर टीम बनाई और आरोपी के घर पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस ने डीएसपी पवन कुमार की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली ओर सर्च वारंट के आधार पर वीडियोग्रीफ़ी करते हुए उसके घर की तलाशी ली। जहां रसोई की चिमनी के नीचे सफ़ेद पैकेट मिला, जिसकी में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें