फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल से नकदी व दवाई चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 26रेवाड़ी। हॉस्पिटल से नकदी व दवाई चोरी करने का आरोपी। स्रोत: पु​लिस
विज्ञापन
बावल। बावल पुलिस ने अस्पताल से नकदी व दवाई चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बावल के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी कृष्ण महलावत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी रोड बावल स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर लोकेश चौहान ने अपनी शिकायत में बताया था कि 23 जून की सुबह के समय कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति उनके अस्पताल के मेडिकल से नकदी व दवाई चोरी करने के ले गया है। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में एक आरोपी बावल के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी कृष्ण महलावत को गिरफ्तार कर लिया है। पलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 15 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें