फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए धारूहेड़ा और थाना धारूहेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और लाठी-डंडों व रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी बुढ़ाना निवासी यशपाल उर्फ हन्नी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पूछताछ, वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बुढ़ाना निवासी युधवीर ने शिकायत में बताया था कि 12 अगस्त को वह बुढ़ाना चौक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में यशपाल उर्फ हन्नी ने उसका रास्ता रोककर पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद उसके साथ आए अजीत, गौरव, विपिन, नररू, ओमबीर, राहुल और जितेंद्र ने उसके साथ लात-घूंसों, रॉड और डंडों से मारपीट की। हमले में उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाना धारूहेड़ा में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर पहले दर्ज हैं सात मामले
यशपाल उर्फ हन्नी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा, थाना मॉडल टाउन और थाना सदर रेवाड़ी में मारपीट और छीना-झपटी के सात मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें