रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य मिशन मोड में जारी है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा, जबकि 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और समय-सारणी की पूरी तरह पालना सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।