बावल। पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डिंग के नगर निवासी राकेश के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
1 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि शेर सिंह निवासी गांव नंगला डूंगर जिला खैरथल राजस्थान जो गांव रसियावास में शिवाच भट्ठे पर काम करता है तथा वही झुग्गी में रह रहा है, इसके पास अवैध हथियार है। इसके बाद पुलिस ने छापा डालकर आरोपी की झुग्गी की तलाशी ली तो 1 कट्टा व 3 कारतूस बरामद हुए। आरोपी शेर सिंह ने बताया कि उसने अवैध कट्टा जितेंद्र उर्फ जीतू और 3 कारतूस राकेश से खरीदे थे। मामले में पुलिस ने शेर सिंह व जितेंद्र उर्फ जीतू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया है।