फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने राजस्थान के अलवर क्षेत्र से चोरी की गई बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के कनीना निवासी अंकित व चेतन सैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

9 मार्च को चौकी गोकल गेट की राइडर नं. 7 पर तैनात सिपाही तिलकराज व एसपीओ पोप सिंह ने टीपी स्कीम हुड्डा सेक्टर 7 बाईपास रोड पर बाइक को रोककर चेक किया। चालक ने अपना नाम अंकित व पीछे बैठे युवक ने अपना नाम चेतन बताया। दोनों बाइक के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सके। जांच में पाया गया कि बाइक थाना सदर अलवर राजस्थान में चोरी की गई है। आरोपियों ने बताया कि वे बाइक भिवाड़ी (राजस्थान) से खरीद करके लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके आरोपी अंकित व चेतन सैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें