फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुनाफे का लालच देकर 1.30 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17आरोपी, गणेश कुशवाहा। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। ऑनलाइन टास्क के नाम पर मुनाफे का लालच देकर 1.30 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला दतिया के मोहल्ला दालान का बास निवासी गणेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
आरोपी मनीष कुमार ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। आरोपी अजय देगड़ा के खाते में 50 हजार और आरोपी गणेश कुशवाहा के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन

मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी दीपक जैन ने शिकायत में बताया था कि 17 अप्रैल को उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज करने वाली महिला ने खुद को एक कंपनी की एचआर बताते हुए ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने की बात कही थी।
इसके बाद उसने उसके पास एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने के बाद उसने आईडी बना ली। शुरू में उसे टास्क के नाम पर 125 रुपये दिए गए। यह राशि आने के बाद उससे अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन बार में 1.30 लाख ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

जब पैसा लौटने की बात कही तो और रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके दो आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा की ढाणी सेरावतो निवासी अजय व मनीष कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें