रेवाड़ी। मतदान केंद्र बनवाने या मतदान केंद्र भवन परिवर्तन के लिए आम लोगों से सुझाव व प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिले में कोई नया मतदान केंद्र बनाने व मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तन से संबंधित यदि किसी व्यक्ति का कोई सुझाव या प्रस्ताव है तो वह 10 जून तक लिखित में इसे लघु सचिवालय के कमरा नंबर 216 में स्थित निर्वाचन कार्यालय दे सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तारीख के बाद किसी भी सुझाव या प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से मतदान प्रक्रिया को जन सुविधा के अनुसार स्थापित करने के लिए ये सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।